फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर मित्रों का उठाया फायदा: बस्ती वालों की जीना कर दिया दुश्वार, ऐसी हरकत कर दी; थाने पहुंच गए लोग

Mon, 24 Aug 2026 09:26 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में बस्ती में किन्नर मित्रों को बुलाकर लोगों को धमकाने और विरोध करने पर मारपीट व पथराव करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज की सिद्ध साहनी नगर बस्ती में युवक पर अपने मित्र किन्नरों को बुलाकर लोगों को धमकी देने, रास्ता रोकने, विरोध पर मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रॉकी उर्फ रोहित, नितिन समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


बस्ती निवासी वीरेंद्र ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि बस्ती का रॉकी उर्फ रोहित किन्नरों के साथ रहता है। वह आए दिन अपने मित्र किन्नरों को साथ लेकर बस्ती में आता है और रंगबाजी दिखाता है। उसका बड़ा भाई नितिन भी शामिल रहता है। मोहल्ले के युवाओं को समूह में आने पर रुपयों का लालच देता है। इसका विरोध करने पर 9 अगस्त की रात रॉकी किन्नरों के साथ आया और रास्ता रोककर पिटाई की।

बस्ती वाले और परिजन बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने पथराव किया। पुलिस को सूचना दी गई। 14 अगस्त को नितिन के बड़े भाई संजय ने बस्ती वालों को रात करीब नौ बजे बातचीत के लिए बुलाया। वहां दबाव बनाया गया और समझौता न करने पर चाकू-तलवार चलाने की धमकी दी गई। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि रॉकी उर्फ रोहित, नितिन, संजय, धवन, यश, रूबी और अन्य किन्नरों को नामजद किया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें