फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर 200 दोपहिया वाहनों पर लिया लोन, सात आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एसटीएफ और पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सरगना सहित सात आरोपी किए गिरफ्तार 
  • आरोपियों के पास से 13 बाइक बरामद, बैंक और फाइनेंस कंपनी को एक करोड़ रुपये का लगाया चूना 
विज्ञापन
फर्जीवाड़े के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कस्बा शमसाबाद में फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार कर लोन लेने वाले गिरोह के सरगना सहित सात शातिरों को पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से 200 दो पहिया वाहनों पर लोन लिया है। वाहन लेकर सस्ते रेट में लोगों को बेच दिए थे।

विज्ञापन

 
आरोपियों ने बैंक और फाइनेंस कंपनी को एक करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया है। किस्त जमा नहीं होने पर मामला खुलकर सामने आया। इस पर एसटीएफ ने जांच की। 13 बाइक बरामद की हैं। फर्जी आधार और पेन कार्ड तैयार करने के लिए मोबाइल एप और फोटोशॉप का इस्तेमाल करते थे। 
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि फर्जी दस्तावेज लगाकर फाइनेंस कंपनी और बैंक से लोन लेकर दो पहिया वाहन लेने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी। इस पर एसटीएफ को लगाया गया था। बुधवार रात को शमसाबाद कस्बा में दबिश देकर पुलिस और एसटीएफ ने गिरोह को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना मोनू धाकरे सहित सात सदस्य भी शामिल हैं। वहीं दो सदस्य भागने में सफल रहे। मोनू ढाई साल से फर्जीवाड़े में लगा है। आरोपियों से पूछताछ के बाद शमसाबाद और राजाखेड़ा क्षेत्र से 13 बाइक बरामद की गईं।

इनकी हुई गिरफ्तारी 
- मनमोहन सिंह धाकरे उर्फ मोनू निवासी चमरौली, ताजगंज। यह गिरोह का सरगना है। इसका काम आईडीएफसी फस्ट बैंक और टाटा कैपिटल के कर्मचारियों को रिश्वत देकर लोन पास कराना था।
- पोपेंद्र उर्फ पोपी निवासी कुमपुरा। इसका काम लैपटॉप से फर्जी नाम और पते के पैन कार्ड और आधार कार्ड तैयार करना। 
- अतुल मुद्गल निवासी मोहल्ला रोहई, शमसाबाद। लैपटॉप से फर्जी नाम और पते के पेन कार्ड और आधार कार्ड तैयार करना। 
- राम कन्हैया निवासी गांव कुतकपुर, शमसाबाद। बैंक से लोन पास कराने का काम करता था।  
- मोनू सिंह निवासी शमसाबाद थाने के पीछे। बैंक से लोन का एप्रूवल लेने का काम करता था। 
- सोनू सिंह निवासी सहाय का पुरा और सतेंद्र सिंह निवासी गांव कुमपुरा, थाना निबोहरा। यह दोनों गिरोह के सदस्य हैं। 

फरार आरोपी 
- शंकर निवासी राजस्थान के राजाखेड़ा, धौलपुर। 
- विजयराम निवासी नींच खेड़ा, निबोहरा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें