फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कल से 30 तक नगर निगम में सेवा सेतु अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचाने और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए नगर निगम परिसर में 26 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु अभियान चलाया जाएगा। इसमें निगम परिसर में ही समाज कल्याण, जलकल, राशन कार्ड, डूडा, प्रशासन, बिजली समेत विभागों की योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि पांच दिन के सेवा सेतु अभियान में लगने वाले शिविर में सरकारी विभागों के स्टॉल होंगे, जिनमें जनता को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए मदद मिलेगी। उन्हें जरूरी प्रमाण पत्र व योजनाओं के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। गृहकर तथा जलकल विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर नागरिक अपने गृहकर, जलकर एवं सीवर कर जमा कर सकेंगे। वहीं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय के स्टॉल पर शहर के सभी क्षेत्रों में हुए जन्म व मृत्यु के पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि के आवेदन लिए जाएंगे। राशन कार्ड से संबंधित सुविधाओं के लिए स्टॉल संचालित रहेगा। यहां श्रम विभाग, राजस्व विभाग की सेवाएं, सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में पुलिस सहायता डेस्क और निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें