चेक बाउंस के मुकदमे समझौते से निपटाएं
मैनपुरी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता सिंह ने न्यायालयों में लंबित चल रहे चेक बाउंस के मुकदमे समझौते से निपटाने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के मुकदमे दोनों पक्षों की सहमति से ही निपटाएं। दीवानी में तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत लगेगी।
उन्होंने ने कहा कि दीवानी परिसर में 22, 23 और 24 जनवरी को चेक बाउंस के मुकदमे निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत लगेगी। विशेष लोक अदालत के लिए चिन्हित किए गए लंबित मुकदमे दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे। इस मौके पर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट राजाराम भारती, एसीजेएम गौरव प्रकाश, एसके चौधरी, रवि कुमार सागर, विभा धामा, श्रेयांश निरंजन, जसीम खान, शिप्रा दुबे, गगनदीप, राजीव कुमार पाल मौजूद रहे। संवाद