फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहायता केंद्र बनाए, रविवार से पहले ही कर लें आवेदन, संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रविवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रविवार है। ऐसे में जनपद में स्थित राजकीय, अनुदानित, पीपीपी और निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. एसएच अब्बास ने बताया कि परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे छात्रहित में बढ़ाकर रविवार, 10 मई 2026 कर दिया गया है। उन्होंने अपील की कि अंतिम तिथि रविवार होने के कारण वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की संभावना रहती है, इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये प्रति ग्रुप निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 200 रुपये प्रति ग्रुप रखा है। प्रत्येक छात्र अधिकतम तीन ग्रुप में आवेदन कर सकता है। डॉ. एसएच अब्बास ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जनपद में विभिन्न हेल्प सेंटर भी स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


ये बनाए सहायता केंद्र
इनमें राजकीय चर्म संस्थान नुनिहाई, राजकीय पॉलीटेक्निक मनकेड़ा, राजकीय पॉलीटेक्निक शमशाबाद और राजा बलवंत सिंह पॉलीटेक्निक बिचपुरी नुनिहाई में सहायता केंद्र बनाए हैं। जहां ऑनलाइन आवेदन संबंधी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें