फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्वर ठप... मरीजों को नहीं मिला इलाज

Sat, 15 Nov 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पर्चा काउंटर पर खाली पड़ीं कर्मचारियों की सीटें। संवाद - फोटो : बिहार में हुई जीत के बाद खुशी मनाते भाजपाई
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की सुबह अचानक से सर्वर ठप हो गया। इसकी वजह से मरीजों के पर्चे नहीं बन पाए। करीब एक घंटे तक पर्चे बनाने का कार्य बंद रहा। कर्मचारी अपनी सीटें छोड़कर नदारद हो गए। ऑफलाइन पर्चे भी नहीं बनाए गए। कतारों में लगे मरीज परेशान होते रहे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में रोज की तरह सुबह 8 बजे से मरीजों के पर्चे बनाए जा रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे सर्वर ठप हो गया जिसकी वजह से ऑनलाइन पर्चे बनना बंद हो गए। लाइन में लगे सैकड़ों मरीज सर्वर चालू होने का इंतजार करते रहे। वहीं करीब एक घंटे तक ऑफलाइन पर्चे भी नहीं बनाए गए। पर्चे बनाने वाले कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर चले गए।

इस दौरान मरीज काफी परेशान रहे। बुखार, दर्द और गर्भवती महिलाओं को लाइन में लगने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद मरीजों के ऑफलाइन पर्चे बनाना शुरू किया गया जिसके बाद मरीजों को राहत मिली। एक घंटे तक पर्चे बनने का काम बंद होने की वजह से दोपहर 2 बजे तक कुल करीब 2100 मरीजों के पर्चे ही बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें