फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कबड्डी प्रतियोगिता में बरना की टीम रही विजेता

Fri, 14 Nov 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जैथरा में क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक सत्यपाल सिंह राठौर। संवाद
विज्ञापन
जैथरा। जखा रोड स्थित एसएसएस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता कराई गई। इसका शुभारंभ विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने फीता काटकर किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बरना विजेता और मोहकमपुर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि पढ़ने से बुद्धि और खेलने से शरीर का विकास होता है। इसलिए पढ़ाई और खेल दोनों जरूरी हैं। पढ़ाई के लिए स्वास्थ्य शरीर का होना बहुत आवश्यक है। 400 मीटर दौड़ में दहेलिया का मोहित, लालपुर का आकाश, खिरिया नगर शाह की कामिनी विजेता रहीं। 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय दहेलिया का अक्षय तिवारी प्रथम रहा है। लंबी कूद प्रतियोगिता में सरोज प्रथम, आयुषी द्वितीय और रागिनी तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के समापन पर बीईओ मुकेश कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। खेलकूद समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता, जिले के पीटीआई रजनीश यादव, ब्लॉक के पीटीआई इंद्रेश यादव, विवेकानंद श्रीवास्तव, विजय सिंह चाहर, विजेंद्र पांडे, एआरपी अरुण कुमार, अरुण तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें