फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर की करतूत से फैक्टरी मालिकों के उड़ गए होश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2019 04:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में फैक्टरी का नौकर ही मालिक को धमकाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। पहले फोन किया, बाद में दो चिट्ठी भी ने भेज दीं। पुलिस ने छानबीन की तो नौकर पकड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर के विभव नगर निवासी कुणाल जैन और अनुज जैन की डौकी के गांव झारपुर में डायमंड एक्सपोर्ट के नाम से कारपेट की फैक्टरी है। 27 सितंबर को फैक्टरी मालिकों के पास एक कॉल आया। 

कॉल करने वाले ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में फैक्टरी में दो चिट्ठी भी भेजी गईं। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी की मौत के बाद युवक ने रचाई दूसरी शादी, दुल्हन की असलियत जानकर उड़ गए होश
Trending Videos
विज्ञापन

एसपी आरए प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त सौरभ निवासी झारपुर को गिरफ्तार किया है। सौरभ फैक्टरी के स्टोर में तीन साल से काम करता है। उसने अपने मालिकों से रुपये वसूलने की योजना बनाई। 

आरोपी नौकर फैक्टरी मालिक के बारे में जानता था। रेकी भी करता रहता था। वो लगातार फैक्टरी के बाहर बदमाश खड़े होने के बारे में बता रहा था। पुलिस ने जांच की तो सौरभ पकड़ में आ गया। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें