फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Serial Killer: सीरियल किलर रविंद्र को उम्रकैद, 30 बच्चियों की हत्या-बलात्कार, जानें कैसा है परिवार

Thu, 25 May 2023 11:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सीरियल किलर रविंद्र कुमार का परिवार गंजडुंडवारा से ढाई दशक पूर्व दिल्ली चला गया था। ये परिवार मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता था। यहां खर्च नहीं चला तो पूरा परिवार दिल्ली चला गया था। 
 
विज्ञापन
सीरियल किलर रविंद्र कुमार की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने आरोपी रविंद्र कुमार को एक छह साल की बच्ची की हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी 2008 से 2015 के बीच 30 बच्चियों के अपहरण और हत्या के मामले में शामिल था। रविंद्र कुमार मूल रूप से कासगंज जनपद का रहने वाला है, लेकिन उसका परिवार करीब ढाई दशक पूर्व कामकाज की तलाश में दिल्ली चला गया। यहां उसके परिवार का कोई व्यक्ति नहीं रहता।

विज्ञापन

नूरपुर के रहने वाले हैं पिता

सीरियल किलर एवं रेपिस्ट रविंद्र कुमार के पिता ब्रह्मानंद मूल रूप से नूरपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वह नूरपुर से आकर गंजडुंडवारा के बरी थोक में आकर रहने लगे और यहां से दिल्ली चले गए। दिल्ली पुलिस ने रविंद्र के बारे में जिले से भी इनपुट लिया था, लेकिन विस्तृत जानकारी जिले की पुलिस को नहीं मिल सकी। जिले में कोई भी आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया।
 

हैरत में हैं लोग

समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया पर कासगंज के सीरियल किलर का नाम सुर्खियों में आने के बाद लोग हैरत में हैं और लोगों के बीच सीरियल किलर के बारे में जानकारी जुटाने की जिज्ञासा भी है, लेकिन स्पष्ट तौर पर अधिक जानकारी नहीं मिल पा रही।
 

40 साल पहले छोड़ दिया था गांव

सीरियल किलर के पिता ब्रह्मानंद ने करीब 40 वर्ष पूर्व गांव छोड़ दिया था और वह गंजडुंडवारा में आकर रहने लगे। वह स्वयं मजदूरी करते थे और पत्नी भी घरों में कामकाज करती थीं, लेकिन परिवार का गुजारा न होने से वह यहां से पलायन कर गए। पहले किलर की एक मौसी भी गांव में रहती थीं। जिनके पास वह कभी-कभी आता था, लेकिन मौसी की मौत के बाद वह फिर कभी नहीं आया।
 
विज्ञापन

नहीं है कोई आपराधिक रिकॉर्ड

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि अपराधी रविंद्र कुमार के बारे में जिले में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और न ही कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें