फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री से विद्यालय निर्माण की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर, मैनपुरी। विकास खंड के गांव अकबरपुर बिकू के ग्रामीणों ने विद्यालय भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने की शिकायत की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की शाम को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला फिर से विद्यालय की जांच करने पहुंचे। घटिया सामग्री से विद्यालय भवन निर्माण की सूचना खंड शिक्षाधिकारी ने उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

विकासखंड बेवर के अंतर्गत हाइवे चौड़ीकरण को लेकर प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर बिकू का भवन का कुछ हिस्सा ढहा दिया गया था। इसको हाइवे अथॉरिटी द्वारा पुन: पीछे पड़ी जमीन पर बनाया जा रहा है। हाइवे ठेकेदार द्वारा स्कूल के भवन में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी शिकायत पूर्व में ग्रामीणों ने एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी से की थी। शिकायत के आधार पर खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मौके का निरीक्षण कर शिकायत सही पाई थी। ठेकेदार को निर्माण कार्य बंद कराने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद भी जब निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने बुधवार की शाम फिर से प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला फिर से अकबरपुर बिकू पहुंचे। ठेकेदार से वार्ता करने पर बताया गया कि हाइवे अथॉरिटी से कार्य बंद करने के निर्देश नहीं मिलेंगे तब तक कार्य जारी रहेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और एसडीएम को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सुशीला देवी, रामप्रसाद, रामवीर, अजयपाल, सोनू भदौरिया, अखंड प्रताप, धीरेंद्रपाल मौजूद रहे।
निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होते हुए मिला है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई।
अनुपम शुक्ला - खंड शिक्षाधिकारी, बेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें