समझौते के बाद दंपती को विदा किया
मीडिएशन सेंटर में विवाद की सुनवाई हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दंपती के विवाद की सुनवाई के बाद मीडिएशन सेंटर में उनके बीच समझौता करा दिया गया। समझौते के बाद मीडिएशन सेंटर से मीडिएटर ने दंपती को विदा कर दिया गया। उनको समझौते की शर्तों का पालन भी करने की हिदायत दी गई।
थाना कोतवाली के राधारमण रोड निवासी सरिता की शादी नवंबर 2018 में आशीष निवासी मनीनगर अहमदाबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज में 50 हजार रुपये की मांग ससुरालीजन ने की। सरिता का आरोप था दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति आशीष, ससुर योगेश, सास अनीता, ननद पल्लवी और मेघा ने मारपीट करके उसको दिसंबर 2018 में ससुराल से निकाल दिया। सरिता ने मायके आने के बाद पिता को जानकारी दी।
सरिता के पिता ने समझौता कराने का प्रयास किया। ससुराल के लोग नहीं माने। सरिता ने ससुराल वालों के खिलाफ मीडिएशन सेंटर में शिकायत की। मीडिएशन सेंटर से भेजे गए नोटिस के बाद आशीष मीडिएशन सेंटर में उपस्थित हुआ। उसने मीडिएशन सेंटर में अपना पक्ष रखा। मीडिएटर ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उनके बीच समझौता करा दिया। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। समझौते के बाद दंपती को मीडिएशन सेंटर से विदा कर दिया गया।