फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: बोर्ड परीक्षा के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की सूची की जारी

Tue, 28 Jan 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 158 केंद्रों की सूची जारी की है। इन सभी के लिए केंद्र व्यवस्थापक तय कर दिए हैं। सूची में 21 केंद्र संवेदनशील और पांच अति संवेदनशील हैं। इन पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम भी शिक्षा भवन में बनाया गया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी, इसके लिए सोमवार को 158 केंद्र और इतने ही केंद्र व्यवस्थापकों की सूची सार्वजनिक की है। इनमें 26 केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इन संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों में राजकीय और एडेड स्कूल भी शामिल हैं। 

परीक्षा के वक्त धारा 144 लागू रहेगी। संवेदनशील-अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा। कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है और इसका नंबर भी सार्वजनिक कर दिया है। नकल या फिर किसी अन्य गड़बड़ी पर यहां फोन कर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी तय कर दी है। संवेदनशील-अतिसंवेदनशील केंद्रों पर पर्यवेक्षक रहेंगे। कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया है।

158: सेंटर बनाए गए हैं परीक्षा के लिए
21: सेंटर संवेदनशील की सूची में 
05: सेंटर अति संवेदनशील किए घोषित
कंट्रोल रूम नंबर: 0562-221750
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील केंद्र

लाखन सिंह इंटर कॉलेज चांगोली बाह, श्रीमती दुर्गादेवी इंटर कॉलेज नई बस्ती अजीजपुर, श्रीमती लीलावती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ाना ताजगंज, श्रीमती सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज नगला छाहरी तेहरा, एमएस गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलपुरा। 

संवेदनशील केंद्र

हॉलमैन इंस्टीट्यूट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलक्ट्रेट, एमडी जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीकटरा, नगर निगम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताजगंज, नवज्योति कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्केश्वर, त्रिवेणी देवी कन्या इंटर कॉलेज मधुनगर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गढ़ी चंद्रमन अछनेरा, हर नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय पिनाहट बाह, स्वामी लीलाशाह आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज, हुब्बलाल इंटर कॉलेज बालूगंज, केजी इंटर कॉलेज हींग की मंडी, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मधुनगर, महात्मा कपिलदेव इंटर कॉलेज अरहेरा, मुरारीलाल खत्री कन्या इंटर कॉलेज, रामचंद्र सर्राफ कन्या इंटर कॉलेज पीपलमंडी, अनवरी नीलोफर कन्या इंटर कॉलेज, श्रीमती सिंगारीबाई कन्या इंटर कॉलेज बालूगंज, गोपीचंद शिवहरे सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नैनाना जाट, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला जौहरी खंदौली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें