मलपुरा। नगला लेखराज में मंगलवार सुबह टेंपो में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया नगला लेखराज के लाखन सिंह मंगलवार सुबह अपने टेंपो की सफाई करने के लिए पहुंचे, तो पीछे की सीट पर एक युवक पड़ा था। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। युवक मृत अवस्था में था। शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। कुछ देर बाद अजीजपुर गांव के लोग थाना मलपुरा पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त देवेंद्र (25 वर्ष) पुत्र सुंदर सिंह निवासी प्रभुकुंज कॉलोनी अजीजपुर के रूप में की। मृतक के भाई मूलचंद ने बताया देवेंद्र बिना बताए सोमवार रात घर से निकल गया था। वह बोलने में असमर्थ था। एक हाथ और एक पैर से विकलांग भी था।