फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बटेश्वर घाट पर मिला बुजुर्ग का शव, 15 दिन पहले बेसहारा छोड़कर गए थे लोग; पहचान भी न हो सकी

Thu, 19 Mar 2026 08:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के बटेश्वर तीर्थ में घाट के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है और उन लोगों की तलाश में जुटी है, जो उसे यहां छोड़कर गए थे।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर में बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब मंदिर श्रंखला के महाकालेश्वर महादेव मंदिर के निकट नए घाट पर एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची बटेश्वर चाैकी पुलिस ने शव की शिनाख्त के हरसंभव प्रयास किए, लेकिन हो नहीं सकी। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब ग्रामीण और श्रद्धालु दर्शन के लिए नए घाट की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर घाट पर पड़े करीब 65 वर्षीय वृद्ध के शव पर पड़ी। तीर्थ स्थल पर शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बटेश्वर चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो सकी।

स्थानीय निवासी कृपाशंकर गोस्वामी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले एक मैक्स गाड़ी सवार कुछ लोग इस बुजुर्ग को बेसहारा हालत में तीर्थ छोड़कर चले गए थे। तब से वह बुजुर्ग मंदिर परिसर और घाटों के आसपास ही शरण लिए हुए था। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार देर शाम भी उन्होंने बुजुर्ग को काफी अस्वस्थ और कमजोर स्थिति में देखा था। इधर, पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। बटेश्वर चाैकी प्रभारी ने बताया पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जो बुजुर्ग को यहां छोड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें