घर-घर जाकर वोट मांगेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को छावनी, एत्मादपुर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेंगे। सामाजिक वर्ग की बैठकों में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे आगरा पहुंचेंगे। सबसे पहले छावनी क्षेत्र में स्थित माना मंडप में मीडिया से मुखातिब होंगे।
इसके बाद प्रभावी मतदाता संवाद एवं सामाजिक वर्ग की बैठक होगी। अपराह्न 1:30 बजे नुनिहाई स्थित गौरव वाटिका में मतदाताओं से संवाद करेंगे। तीन बजे ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र स्थित लोटर्स गार्डन बरौली अहीर में घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे।