फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: वरिष्ठ अधिवक्ता अचल कुमार शर्मा का निधन, दीवानी में शोक

Tue, 07 Jun 2022 11:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

वरिष्ठ अधिवक्ता अचल कुमार शर्मा की अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने उनके निधन की जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
अधिवक्ता अचल कुमार शर्मा का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता अचल कुमार शर्मा का मंगलवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। ये खबर सुनते ही दीवानी न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी सहित अन्य लोग उनके आवास घटिया आजम खां पहुंचे। शाम को ताजगंज स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दोपहर में तबियत बिगड़ने पर वरिष्ठ अधिवक्ता को अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन घर आ गए। उधर जब ये खबर दीवानी में पहुंची तो अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ता उनके घर पहुंच गए। 

जिला जज विवेक संगल, एडीजे नीरज गौतम, लोकेश नागर, सीजेएम प्रदीप कुमार, डीजीसी बसंत कुमार गुप्ता, आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, ग्रेटर आगरा बार के अध्यक्ष बाबा दीवान सिंह, जनमंच के चौधरी अजय सिंह, दुर्ग विजय सिंह, रामदत्त दिवाकर, अरुण पचौरी, रामटंडन, यूनाइटेड बार एसोसिएशन के सचिव अनूप कुमार, राजीव गांधी बार के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा आदि ने श्मशान घाट पहुंचकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


आज अधिवक्ता नहीं करेंगे न्यायिक कार्य
आगरा बार एसोसिएशन के सचिव शिशुपाल सिंह कंसाना ने बताया कि बुधवार को दीवानी में शोक अवकाश रखा गया है। सुबह 10:30 बजे आगरा बार के हाल में सभी बार की ओर से शोकसभा होगी, जिसमें दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें