फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक का अर्धनग्न शव...एक हाथ पर लिखा आरएम, पीठ पर बना है टैटू; शिनाख्त नहीं हो सकी

Mon, 07 Oct 2024 07:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के जमुना पार क्षेत्र में अर्धनग्न हालत में युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 

 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जमुनापार में सोमवार को अर्धनग्न हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि नगला चिरंजी में सोमवार को एक 28 साल के युवक का शव बरामद हुआ है। युवक ने काले रंग का नेकर पहन रखा है। इसके अलावा उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है। बाएं हाथ पर आरएम गुदा है तथा पीठ पर टैटू बना है। शव की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। थाना प्रभारी ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि युवक सुबह से घूम रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने कोई नशा कर रखा है। पहचान के लिए युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें