फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरा पर फ्लाईओवर का रास्ता साफ

Sun, 25 Jan 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा में हाईवे पर फ्लाईओवर बनाने में आ रही अड़चनें लगभग दूर हो गई हैं। सब कुछ ठीक रहा तो यहां जाम की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। इन्हीं संभावनाओं को तलाशने के लिए शनिवार को कई विभागों की संयुक्त टीम ने दौरा किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम से निजात दिलाने के लिए तीन फ्लाई ओवर बनाए जा रहे हैं। वाटर वर्क्स पर काम शुरू हो चुका है। सुल्तानगंज पुलिया और खंदारी पर जल्द काम शुरू होगा। एक फ्लाई ओवर सिकंदरा स्मारक के सामने भी बनाया जाना प्रस्तावित था। लेकिन विश्वदाय स्मारक के आसपास निर्माण की पाबंदी के चलते योजना अधर में थी। इसका हल निकालने के लिए ज्वाइंट कमेटी बनाई गई थी। इसमें प्रशासन, नेशनल हाईवे अथारिटी, आगरा विकास प्राधिकरण और पुरातत्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं। शनिवार को एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कमेटी ने निरीक्षण किया। राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फ्लाई ओवर नितांत आवश्यक है। इसके निर्माण को लेकर पुरातत्व विभाग का रुख भी सकारात्मक रहा है। हाईवे अथारिटी और विकास प्राधिकरण पहले यहां पुल की जरूरत बता चुका है। उन्होंने बताया कि यहां तकरीबन दो किलोमीटर लंबा छह लेन के पुल निर्माण का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें