फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आत्मनिर्भर अलीपुर खेड़ा...बह रही विकास की गंगा

Sun, 09 Nov 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 20 ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा की लाइब्रेरी। संवाद - फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत अलीपुर खेड़ा ने सीमित संसाधनों के बाद भी आय बढ़ाकर विकास को नया आयाम दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में लगे आरओ प्लांट, बर्मी कंपोस्ट खाद और लाइब्रेरी से मिलने वाली फीस से होने वाली आय से गांव में दो सामुदायिक बरातघरों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा गांव के मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के साथ ही दो जर्जर मार्गों को सीसी निर्माण कराया गया है।
पंचायत सचिव और प्रधान समिति की आय का लेखाजोखा रखते हैं और सीडीओ की देखरेख में विकास कार्य कराए जाते हैं। ऑन सोर्स रिवेन्यू (ओएसआर) योजना के तहत पंचायती राज निदेशालय ने ग्रामसभा आलीपुर खेड़ा का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की ओर से स्थापित आरओ प्लांट से ग्रामीणों और दुकानदारों को मात्र 10 रुपये में 20 लीटर शुद्ध पानी बेचा जा रहा है। वहीं प्लांट में पानी लेने के लिए पहुंच रहे लोगों को यह पांच रुपये में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत परिसर में स्थापित लाइब्रेरी में 33 बच्चे बेहतर अध्ययन के लिए पहुंच रहे हैं। इनसे 300 रुपये प्रतिमाह फीस ली जा रही है। आर्थिक कमजोर पांच बच्चों को निशुल्क लाइब्रेरी का लाभ मिल रहा है।

फोटो 20 ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा की लाइब्रेरी। संवाद- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें