फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेशीय सब-जूनियर तैराकी के लिए आठ अगस्त को होंगे चयन परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अयोध्या में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम का चयन आठ अगस्त को होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इसके लिए जिलास्तरीय चयन परीक्षण आठ अगस्त को दिन में 3 बजे व मंडलस्तरीय चयन परीक्षण शाम चार बजे से तिरुपति स्पोर्ट्स एकेडमी के तरणताल, दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास, शास्त्रीपुरम में आयोजित होंगे। चयन परीक्षण में वही बालक और बालिकाएं भाग ले सकेंगे, जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2015 के बीच है। चयन परीक्षण में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है। इच्छुक खिलाड़ियों को जन्मतिथि के मूल प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। जिलास्तरीय चयन समिति के सदस्य अनिल कुमार वशिष्ठ व मंडल स्तरीय चयन समिति के सदस्य रीनेश मित्तल चयन प्रक्रिया में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें