फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चयन प्रक्रिया बदली, एशियाई खेलों में जाने से चूके बॉक्सर आदित्य

Mon, 24 Aug 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आदित्य प्रताप सिंह
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रमंडल खेलों में पदक से चूकने के बाद एशियाई खेलों की तैयारी कर रहे मुक्केबाज आदित्य प्रताप सिंह को निराशा हाथ लगी है। वह 65 से 70 किलोग्राम भारवर्ग में देश की टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। चयन परीक्षा रद्द होने और चयन प्रक्रिया बदलने से उनका एशियाई खेलों में जाने का रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन

आदित्य ने आगरा में अपने कोच गौरव ठाकुर के साथ अभ्यास किया। वह पटियाला में होने वाली चयन परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर रहे थे। उन्हें भरोसा था कि वे अपने मुक्कों और प्रदर्शन के दम पर एशियाई खेलों का टिकट हासिल कर लेंगे। मगर राष्ट्रमंडल खेलों में मंच पर पहले और दूसरे स्थान पर रहे मुक्केबाजों को ही एशियाई खेलों के लिए भेजने का फैसला हुआ है। इस निर्णय ने आदित्य की सारी मेहनत के बाद चयन का मार्ग अवरुद्ध कर दिया। कोच गौरव ठाकुर का कहना है कि आदित्य की तैयारी अच्छी चल रही थी। उन्होंने शारीरिक दक्षता के साथ उसकी गति, पैरों के काम और मुक्केबाजी पर विशेष काम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें