फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कालाबाजारी को ले जाया जा रहा गेहूं और चावल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पूर्ति निरीक्षक ने छापामार कार्रवाई में एक कुंतल गेहूं और तीन कुंतल चावल जब्त किया है। खाद्यान्न कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक रामशरण ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर उन्होंने गांव किलौनी रफतपुर मार्ग पर छापामार कार्रवाई करते हुए एक ई रिक्शे पर लदा आठ बोरी खाद्यान्न जब्त किया है। बोरियों में कुल एक कुंतल गेहूं और तीन कुंतल चावल था। यह खाद्यान्न कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। खाद्यान्न की बोरियों पर खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश, हरियाणा सरकार का लोगो अंकित था। कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा स्वामी मौके से फरार रहा। पूर्ति निरीक्षक ने इस मामले में अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें