फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांचल एक्सप्रेस की ब्रेक बाइंडिंग हुई जाम, धुंआ उठते देख यात्रियों में फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर सीतामणि जा रही सीमांचल एक्सप्रेस की ब्रेक बाइंडिंग जाम हो गई। कोच के नीचे से धुआं उठने पर रेलकर्मचारियों और यात्रियों में दहशत फैल गई। जानकारी होते ही ट्रेन को फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप रोक दिया गया। ब्रेक बाइडिंग सही कराने के बाद लगभग बीस मिनट ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनल से चलकर सीतामणि जा रही सीमांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। सुबह टूंडला पर अपने निर्धारित स्टोपेज के बाद सुबह 11 बजे करीब ट्रेन जब फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तभी अचानक ट्रेन के बी-1 एससी कोच के पास ब्रेक बाइंडिंग जाम हो गई। इससे ट्रेन के पहियों के पास से धुआं उठने लगा। कोच के नीचे से धुंआ उठते देख यात्रियों और रेल कर्मियों में दहशत फैल गई। ट्रेन के पहियों से उठते हुए धुएं को देख रेलकर्मी ने घटना की जानकारी से उच्चाधिकारियों को दी।
घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ट्रेन को रुकवाते हुए विभागीय कर्मचारियों की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। सूचना पर पहुंची विभागीय कर्मचारियों की टीम ने ट्रेन में हुई ब्रेक बाइंडिंग को सही किया। खराबी ठीक होने के करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें