फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूल्हे को नशे में झूमता देख दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

Sun, 10 Dec 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे को झूमता देख दुल्हन ने किया शादी से इन्कार
विज्ञापन

- घराती और बरातियों में हुई मारपीट, लौट गई बरात
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। गांव गंभीरा में शनिवार की रात द्वाराचार के बाद शराब के नशे में धुत दूल्हा डीजे पर झूमने लगा तो दुल्हन को समझते देर नहीं लगी कि वह शराबी है। बस फिर क्या था दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। संभ्रांत लाेगों ने विवाद शांत कराया। उधर दुल्हन के शादी के इन्कार के बाद बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गंभीरा निवासी ब्रजेश की पुत्री की बरात शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर से आई थी। घरातियों ने दरवाजे पर आई बरात की आवभगत की। खाने के बाद डीजे पर डांस का दौर शुरू हो गया। इस बीच जयमाला का समय भी नजदीक आ चुका था। तभी दूल्हा डीजे पर आ पहुंचा और झूमने लगा। दूल्हे के लड़खड़ाते कदमों को देख दुल्हन को समझते देर नहीं लगी कि वह नशे में धुत है। इस बीच दूल्हा ने दुल्हन को भी जबरदस्ती डीजे पर नचाने की कोशिश की। तो दुल्हन भड़क गई और मना कर वहां से चली गई। उसने शराबी से शादी करने से साफ मना कर दिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मारपीट होने लगी। तब कुछ संभ्रांत लोगों ने मध्यस्थता कर विवाद को शांत कराया। रात भर पंचायत चलती रही लेकिन दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह एक शराबी के साथ अपना जीवन बर्बाद नहीं करेगी। परिजन ने भी उसका साथ दिया। आखिरकार तय हुआ कि शादी नहीं होगी। दूल्हा बिना दुल्हन के ही बरातियों संग वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें