फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम पर रील देखकर हुआ इश्क... कर ली शादी; एक ही वर्ष में उतरा प्यार का भूत, बात तलाक पर पहुंची

Sun, 09 Jun 2024 10:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

इंस्टाग्राम पर रील देखकर इश्क हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। एक ही वर्ष में प्यार का भूत उतर गया। अब युवक अपनी पत्नी से तलाक लेने पर उतारू है। इससे पहले भी एक शादी करके तलाक दे चुका है।   
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की रील देखी। नंबरों की अदला-बदली हुई। इसके बाद शादी का फैसला कर लिया। एक साल की शादी में तीन महीने से पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। पति दो लाख रुपये देकर पत्नी से तलाक लेना चाहता है।

विज्ञापन


परामर्श केंद्र में रविवार को इंस्टग्राम के प्यार, शादी और तलाक की देहरी तक पहुंचा एक मामला आया। काउंसलर डॉ. अमित गौ़ड़ ने बताया कि थाना न्यू आगरा निवासी युवक की दूसरी शादी है। युवक जिम ट्रेनर है। लड़की शाहगंज की रहने वाली है। दोनों को एक दूसरे के रील देख प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। 

एक साल में भी इनके रिश्ते में खटास आ गई। बताया कि पहली पत्नी को एक लाख रुपये देकर तलाक ले लिया था। महंगाई बढ़ गई है। इसको भी दो लाख रुपये देकर तलाक लेना चाहता हूं। वहीं लड़की की पहली शादी है। वह युवक के साथ रहना चाहती है। अभी दोनों की काउंसलिंग कर अगली तारीख पर आने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें