फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ग्रामीणों का आक्रोश देख छूटे पुलिस के पसीने, अमांपुर में जबरदस्त किलेबंदी; हर ओर दिखा पहरा

Fri, 16 Feb 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के अमांपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की आत्महत्या की कोशिश के बाद मौत हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मौत की खबर मिलने के बाद ग्रामीणों के गुस्से को देख पुलिस के पसीने छूटे हुए हैं। जब युवक का शव गांव पहुंचा तो पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति से निपटने के लिए अमांपुर की जबरदस्त किलेबंदी की। 
 
विज्ञापन
अमांपुर में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के अमांपुर में पुलिस अभिरक्षा में आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक गौरव की उपचार के दौरान मौत होने के बाद आक्रोश की स्थिति को भांपते हुए युवक के गांव रसलुआ सुलहपुर एवं अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किलेबंदी की। गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी नजर आ रही थी। एडीजी जोन के मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, हाथरस सहित सभी जिलों से पुलिस अधिकारी व फोर्स को भेजा। रातभर अफसर और पुलिसकर्मी गांव में तैनात रहे।
विज्ञापन

 

युवक ने पुलिस हिरासत में 9 फरवरी को आत्महत्या की कोशिश की थी, इसके बाद बाद से ही गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। आईजी अलीगढ़ शलभ माथुर ने रेंज के जिलों से पुलिस की तैनाती कराई थी। 9 फरवरी से ही गांव में और अमांपुर कोतवाली में रेंज के जिलों की पुलिस तैनात थी, लेकिन युवक की मौत के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए जोन की पुलिस व अधिकारियों को भेजकर सख्त किलेबंदी सुनिश्चित की गई। पीएसी को जगह-जगह तैनात किया गया। जोन के जिलों से पुलिस क्षेत्राधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे हुए थे। अलीगढ़ से एसपीआरए पलास बसंल, मोहम्मद अकमल भी फोर्स के साथ पहुंचे हुए थे।
 

जिले के एएसपी जितेंद्र कुमार दुबे, सीओ सदर अजीत चौहान, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ पटियाली विजय राणा सहित अन्य जिलों के सर्किल के सीओ गांव में मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में एडीएम राकेश पटेल, एसडीएम सहावर प्रेमनरायन, तहसीलदार सहावर संजीव चौधरी सहित तमाम अन्य अधिकारी, प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे।

एडीजी और आईजी बनाए रहे नजर, लेते रहे अपडेट
 एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं आईजी अलीगढ़ शलभ माथुर अमांपुर के घटनाक्रम पर पूरी नजर बनाए हुए थे। उन्होंने आक्रोश की स्थिति को देखते हुए न केवल अन्य जनपदों से पुलिसबल को भेजा बल्कि स्वयं जिले के अफसरों से पल पल का अपडेट लेते रहे। देर रात्रि तक लगातार यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बनी हुई है  शांति व्यवस्था 
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पुलिस ने सतर्कता के लिहाज से और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जोन और रेंज के पुलिसबल की उच्च अधिकारियों के द्वारा तैनाती की गई। शांति व्यवस्था बनी हुई है। अभी गांव में सतर्कता के लिहाज से पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें