फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाद पर तैनात किए जाएंगे ट्रेंड जवान, अपग्रेड होगा कंट्रोल रूम

Fri, 03 May 2019 11:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह व साथ में हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा के लिए ट्रेंड जवान तैनात किए जाएंगे। दोनों धार्मिक स्थलों को जायजा लेने के बाद एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम को अपग्रेड किया जाएगा। ताकि दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। 
विज्ञापन


गुरुवार को अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा परखने पहुंचे एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने सुरक्षा उपकरण बारीकी से देखें। कुछ स्थानों पर कंडम उपकरण मिलने पर तत्काल बदलने के निर्देश दिए। प्वाइंटों पर मुस्तैद जवानों की परेशानी जानते हुए सजग और सतर्क रहते हुए कड़ी निगाहें रखने को ताकीद भी किया। 

दो घंटे तक सुरक्षा का जायजा लेने के बाद एडीजी पीएसी ने जन्मस्थान के कंट्रोल रुम में जिले के अफसरों संग सुरक्षा पर मंथन किया। एडीजी पीएसी ने अफसरों को निर्देश दिए कि दोनों धार्मिक स्थलों की मजबूत निगरानी होनी चाहिए। 
विज्ञापन


एडीजी पीएसी ने बताया कि चार कंपनी पीएसी जन्मस्थान पर मुस्तैद है। इस मौके पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी क्राइम अशोक मीणा, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और एसपी यातायात डा. ब्रजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें