कश्मीर पर नरेंद्र मोदी सरकार के एतिहासिक फैसले के बाद आगरा और मथुरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। पुलिस के आला अफसर खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जान रहे हैं।
केंद्र सरकार ने कश्मीर को लेकर एतिहासिक फैसला लिया है। सरकार ने राज्यसभा में कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश कर दिया है। इसके तहत अनुच्छेद 370 का खात्मा किया जाएगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर राज्य नहीं रहेगा।
जनपद पुलिस और खुफिया विभाग पल-पल की खबर आला अफसरों को दे रहे हैं। अफसर भी हर पल पर निगाह बनाए हुए हैं। वहीं धारा 370 हटाने के फैसले के बाद लोगों में जश्न का माहौल है। लोग आतिशबाजी कर जश्न मना रहे हैं।