फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुरक्षा जवान ने महिला पर्यटक का नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। विश्व धरोहर स्मारक में ड्यूटी पर तैनात एसआईएस सुरक्षा जवान ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए महिला पर्यटक का नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन

सोमवार को स्मारक परिसर में ड्यूटी के दौरान एसआईएस सुरक्षा जवान पवन कुमार को एक लावारिस बैग मिला। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना यूनिट कमांडर मुकेश यादव को दी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने बैग के वास्तविक स्वामी की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच एक महिला पर्यटक ने सुरक्षा कर्मियों को अपना बैग गुम होने की सूचना दी। संरक्षण सहायक दिलीप सिंह के निर्देशन में महिला से बैग की पहचान कराई गई और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बैग उन्हें सकुशल सौंप दिया गया। बैग में रखी नकदी सहित सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिले। महिला पर्यटक की पहचान डेट्रोजा कीर्तिबेन, पत्नी डेट्रोजा मनीषभाई, निवासी रावापार सड़क, गुजरात के रूप में हुई। बैग वापस मिलने पर उन्होंने एसआईएस सुरक्षा जवानों की ईमानदारी, सतर्कता और सहयोगात्मक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें