फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा बढ़ी, ड्रोन से होगी निगरानी

Tue, 11 Aug 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में पांच कंपनी पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल किया जाएगा तैनात, सुरक्षाकर्मियों को किया गया सतर्क 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कारण मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भले ही श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध हो, लेकिन जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जमीन से ही नहीं आसमान से भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा होगी। ड्रोन से श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस अधिकारी नजर रखेंगे। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं को आने से रोक दिया गया है। यह व्यवस्था सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट ने लागू कर दी है। ट्रस्ट ने कोरोना तथा सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया है। भीड़ न होने के बावजूद पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। 


पांच कंपनी पीएसी तैनात होगी

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रेड जोन में पुलिस तथा पीएसी पहले से तैनात है, जबकि यलो जोन में यानि की श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चारों ओर की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यलो जोन में तीन से चार अतिरिक्त सीओ तैनात रहेंगे और पांच कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी का सुरक्षा घेरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चारों ओर रहेगा। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को 12 अगस्त को अधिकारियों द्वारा ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।  

एसपी सुरक्षा रोहित मिश्र ने बताया कि हम पूरी तरह से सतर्क रहेंगे। आम श्रद्धालु नहीं जाएंगे, फिर भी जो भी लोग मंदिर में प्रवेश करेंगे हम उनकी पूरी तरह से जांच के बाद ही मंदिर में प्रवेश करने देंगे। जन्माष्टमी के दिन ड्रोन से जन्मस्थान की सुरक्षा की जाएगी।


संबंधित खबरें-
Krishna Janmashtami: वृंदावन के तीन प्रमुख मंदिरों में दिन में होता है कान्हा का अभिषेक, यह है मान्यता
Krishna Janmashtami: भगवान की मूर्तियां बनाने में जुटे आरिफ और सद्दाम, दे रहे भाईचारे का पैगाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें