फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः कांच कारखाने के गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,पुलिस जांच में जुटी

Mon, 27 Apr 2020 02:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक मनोज का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना रामगढ़ के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) स्थित फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड संदिग्ध परिस्थिति में अचेत हो गया। इसकी जानकारी सिक्योरिटी इंचार्ज को हुई तो वह फैक्टरी पहुंचे। उसे उपचार को अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गार्ड की मौत की जानकारी होने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन


थाना उत्तर के मोहल्ला सुदामा नगर निवासी मनोज कुमार शर्मा (45) पुत्र प्रेमचंद्र शर्मा दयाल सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से काम करता है। वह थाना रामगढ़ के जलेसर रोड स्थित यूपीएसआईडीसी में गोयल ग्लास फैक्टरी में ड्यूटी पर रविवार की शाम को गया था। लेकिन देररात्रि को वह बाहर अचेतावस्था में पड़ा हुआ था।

इसकी जानकारी स्टाफ को हुई तो तत्काल सिक्योरिटी संचालक को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिक्योरिटी संचालक उसे उठाकर उपचार को ले गए। सरकारी ट्रामा सेंटर में गार्ड को मृत घोषित कर दिया। गार्ड की मौत होने की जानकारी परिजनों को दे दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजनों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। मृतक के भाई पूरन सिंह एवं सोनू का कहना था भाई की हत्या की गई है। थानाध्यक्ष रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी ने कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा। लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि गोयल ग्लास फैक्टरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कारखाना संचालक, सिक्योरिटी इंचार्ज एवं परिजनों के मध्य पीड़ित परिवार को कुछ मदद किए जाने के संबंध में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि अपराध हुआ है तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

मृतक की पत्नी को बुरा हाल 
मृतक मनोज कुमार शर्मा की पत्नी कमलेश शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल था। पीड़िता कह रही थी कि अब किसके सहारे जीवन व्यतीत करूंगी। उसके एक बेटी गीता शर्मा है। भाई एवं परिवार की महिलाएं ढांढस बंधा रही थी।

एसओजी टीम भी पहुंची 
थाना रामगढ़ क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड मनोज शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच पड़़ताल को एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ पहुंचे। एसओजी टीम ने पूछताछ करने के साथ मामले की जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें