फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के आगमन को लेकर बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता, भाजपा ने भी झोंकी ताकत

Sun, 08 Sep 2019 08:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मथुरा आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। जिला प्रशासन से आयोजन स्थल की तैयारियों में जुटी संस्थाओं की जानकारी ली जा रही है। वहीं भाजपा ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए ताकत झोंक दी है। 
विज्ञापन


शनिवार को कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और लक्ष्मीनारायण चौधरी के नेतृत्व में जिला और महानगर संगठन के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां को लेकर रणनीति बनाई गई। बता दें कि प्रधानमंत्री दूसरे कार्यकाल में पहली बार मथुरा आ रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश वेटरनेरी विश्वविद्यालय में आयोजित होने जा रहे पशु आरोग्य मेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन तय है। 11 सितंबर को प्रधानमंत्री इस आयोजन में आ रहे हैं। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों में जुटी संस्थाओं का मांगा विवरण

अब सुरक्षा एजेंसियों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने जिला प्रशासन से वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में काम कर रही सरकारी और निजी एजेंसियों की डिटेल मांगी है। मंच से लेकर हेलीपैड और मेला स्थल पर बनाई जा रही स्टॉल के साथ सभास्थल पर काम कर रही एजेंसियों का विवरण मांगा गया है। 

तैयारियों में सरकारी निर्माण एजेंसियों से जुटे ठेकेदारों की भी जानकारी मांग ली गई है। इसके अलावा आयोजन स्थल पर विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी संभाले अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर कार्य करवा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर भाजपाइयों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें