इन चीजों पर प्रतिबंध
पतंग उड़ाने का सिंथेटिक मांझा, सीसा लेपित नॉयलॉन, पतंग डोर व चायनीज मांझे की बिक्री, उपयोग व भंडारण पर प्रतिबंधित होगा। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र, लाठी, बल्लम, बंदूक व कोई अन्य घातक हथियार लेकर नहीं चलेगा। कोई भी व्यक्ति एक स्थान पर ईंट, पत्थर, रोड़ा, सोडावाटर की बोतल एकत्र नहीं करेगा।
ये क्रिया कलाप रहेंगे प्रतिबंधित
- कोई भी व्यक्ति, किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाएगा
- कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के सामने सामान नही रखेगा
- सड़क ठेला, फड़ लगाकर यातायात व्यवस्था बाधित नहीं करेगा।
- कोई भी व्यक्ति, सार्वजनिक मार्ग पर जाम या मार्ग अवरुद्ध नहीं करेगा।
- कोई भी व्यक्ति, सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन नहीं करेगा।
- कोई भी पेट्रोल पम्प बिना नम्बर के किसी वाहन को पेट्रोल नहीं देगा।
- कोई भी पार्किंग ठेकेदार बिना नम्बर के वाहन को खड़ा नहीं होने देगा।
- कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लाउड स्पीकर का प्रयोग नहीं करेगा।
- शादी में बैण्ड बाजे के साथ चलने वाली साउण्ड ट्राली पर प्रतिबंध रहेगा।