आगरा। ऑनलाइन हाजिरी और अतिरिक्त गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम सचिवों का आंदोलन जारी है। सोमवार को सचिवों ने अपने डोंगल ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत राहुल देव उपाध्याय को साैंपे। इससे ब्लॉक की 29 ग्राम पंचायतों के कार्य सीधे प्रभावित होंगे।
सचिव अपने निजी वाहनों का प्रयोग बंद कर सरकारी कामकाज के लिए साइकिल से क्षेत्रों में जा रहे हैं। ग्राम सचिव अशोक कुमार, सौरभ गौतम, चेतन्य शर्मा, लिली माथुर, क्षमा कुलश्रेष्ठ और कविता सिंह ने मांग पूरी करने की अपील की है। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक किसी कार्य का भुगतान नहीं होगा। संवाद