फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: यमुना की बाढ़, संगमरमर की मछली...और जहांगीर, कमाल का है ये यंत्र; जो देता है खतरे का संकेत

Wed, 15 Oct 2025 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह भूपेन्द्र कुमार, संपादक, अमर उजाला, आगरा

सार

मुगल शासक के बनाए एत्माउदौला के मकबरे में कमाल का बाढ़ मापक यंत्र मौजूद है। ये यंत्र है मछली, जिससे यमुना में बाढ़ के खतरे का सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
संगमरमर की मछली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मछली और पानी का संबंध तो सदियों से है पर यहां बात हो रही है संगमरमर की अनोखी मछली की। आगरा में यमुना किनारे बने एत्माउद्दौला के मकबरे के पिछले हिस्से में मौजूद यह मछली बड़ी कमाल की है। यमुना में पानी बढ़ते ही इस मछली की खोज-खबर लेना शुरू हो जाता है। मछली डूबी या नहीं। हर जबान पर यही रहता है, जैसे यमुना और इस मछली में कोई गहरा नाता हो। हां, नाता तो मुगल बादशाह जहांगीर का भी इस मछली से है। कैसे, इसे जानने के लिए अतीत के पन्ने पलटने होंगे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

जिस तरह अकबर को लाल बलुआ पत्थर से लगाव था, जहांगीर को संगमरमर से था। जहांगीर ने सबसे पहले संगमरमर की इमारतें तामीर कराईं। आगरा में यमुना नदी के बाएं किनारे पर चीनी का रोजा के पास स्थित एत्माउद्दौला कई मामलों में खास माना जाता है। संक्षेप में कहें तो यह संगमरमर का बना नफीस सा शृंगारदान लगता है, जिस पर बहुत सुंदर पच्चीकारी की गई है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अनुसार मुगल शासक जहांगीर ने अपनी बेगम नूरजहां के पिता मिर्जा ग्यास बेग की याद में यह इमारत बनवाई थी। मिर्जा बेग को ही एत्माउद्दौला की उपाधि दी गई थी। 1628 ईस्वी में यह पूरा बनकर तैयार हो गया था। मकबरे के पिछले हिस्से में यमुना तट पर एक इमारत है जिसकी दीवार पर मुंह खोले मछली बनी है।

अब जानते हैं इस मछली को बनाने की आखिर वजह क्या थी। दरअसल मुगल काल में यमुना का इस्तेमाल नौवहन के लिए लिए होता था। यमुना में विशालकाय नावें चलती थीं और व्यापारी सामान लाने ले जाने के लिए जल मार्ग का इस्तेमाल करते थे। यमुना में बाढ़ की स्थिति आने पर नाविकों के लिए मछली संकेतक का काम करती थी कि अभी नदी में उतरना कितना सुरक्षित हो सकता है।

नदी में उफान की स्थिति में पानी मछली के मुंह के अंदर चला जाता था, ज्यादा पानी हो तो फिर मछली डूब जाती थी। इसका मतलब यह था कि अब नौकाओं को ले जाना सुरक्षित नहीं है। पानी का मछली के मुंह तक आ जाना इस बात का संकेत था कि इलाहाबाद तक यमुना की यह स्थिति है। मछली के निचले हिस्से को अगर पानी छूने लगे तो इसका मतलब था कि आगरा और इटावा तक पानी उफान पर है।
विज्ञापन

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल म्यूजियम में यमुना के नौवहन से जुड़े नक्शे और चित्र प्रदर्शित हैं, उनमें भी मछली से बाढ़ के स्तर को मापने का जिक्र है। यह तब की बात है जब यमुना में खूब पानी होता था। धीरे-धीरे पानी घटा और यमुना में नौवहन भी खत्म हो गया। ....लेकिन वो मछली आज भी है जो उन दिनों की याद दिलाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें