फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शादी के बाद खुला पति का ऐसा राज...टूट गए नव विवाहिता के सपने, फिर की ऐसी हैवानियत; नहीं होगा यकीन

Sat, 17 Aug 2024 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 शादी के बाद नव विवाहिता के सपने उस समय टूट गए, जब उसे पति के गुजरे समय के बारे में जानकारी हुई। पता चला कि पति पहले से शादीशुदा और एक बेटी का पिता है। विवाहिता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उससे हैवानियत की। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के राजीव गांधी नगर निवासी एक युवक ने पहली शादी को छिपाकर किशनी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से शादी कर ली। जब उसे पहली शादी का पता चला तो आरोपी ने जबरदस्ती संबंध बनाए। पीड़िता को काफी धमकाया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि पुत्री की शादी 11 जुलाई 2024 को सदर कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी शिशुपाल उर्फ शिवम के साथ की है। शादी के अगले दिन से ही पुत्री को परेशान किया जाने लगा। कुछ दिन बाद पुत्री को पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है और उसके एक बच्चा भी है। पता लगने के बाद नव विवाहिता ने ससुरालीजन से पूछा तो शिुशुपाल और परिजन ने पीटना शुरू कर दिया, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया।

 
विज्ञापन

आरोपी पुत्री के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने लगा। कहता है कि ऐसे ही रहो नहीं तो जान से मार दूंगा। उनके साथ धोखा किया गया है। इस साजिश में दामाद का बड़ा भाई कमलेश, छोटा भाई आदित्य, मां उमा देवी और बहन श्रेया भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें