फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी में कल्पतरु ग्रुप के मालिक की कोठी कुर्क, सेबी मामले में हाजिर न होने पर हुए थे आदेश

Thu, 12 Jul 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

फरह पुलिस ने जालसाज कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा की मोतीकुंज स्थित कोठी नंबर-एए-13 की कुर्की की। यहां से सभी सामान कब्जे में लिया गया। सेबी के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हाजिर न होने पर करीब डेढ़ माह पूर्व यह कुर्की आदेश कुर्की नोटिस के साथ फरह पुलिस को सौंपा गया था।

विज्ञापन


प्लॉट और फ्लैट की एवज में 500 करोड़ की चपत लगाकर चंपत हुआ जालसाज कल्पतरु ग्रुप का मालिक आज तक पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है। करीब दो साल से फरार चल रहे जालसाज को पकड़ने में फरह पुलिस जुटी हुई है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जालसाज को सेबी के एक मामले में हाजिर होना था। इसकी भनक लगते ही फरह पुलिस भी कोर्ट पर पहुंच गई। करीब डेढ़ महीने पहले जालसाज तो हाथ नहीं लगा, पर कोर्ट ने सेबी के मामले में कुर्की नोटिस और कुर्की आदेश फरह पुलिस को थमा दिए।

फरह पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया था। बुधवार को फरह पुलिस ने हाईवे पुलिस की मदद से जालसाज की मोतीकुंज कोठी नंबर एए-13 पर कुर्की की। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि बैड, कार, बाइक, घरेलू सामान सभी कब्जे में लिया गया है। जालसाज की तलाश जारी है जल्द ही जालसाज पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें