फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBRAU: स्नातक में सीटें खाली, पंजीकरण 15 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी, निर्णय में लगेंगे एक या दो दिन

Tue, 01 Jul 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय के कॉलेजों में स्नातक में सीटें खाली रह गई हैं।  निजी कॉलेजों में तो तय मानक से आधी सीटों पर प्रवेश हुआ है।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कॉलेजों में स्नातक में सीटें खाली हैं। निजी कॉलेजों में तो तय मानक से आधी सीटों पर प्रवेश हुआ है। ऐसे में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी है। डीन एकेडमिक ने कुलपति को प्रस्ताव भेजा है। अब तक अंतिम तिथि 30 जून थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के 520 कॉलेज और आवासीय संस्थानों में 2.50 लाख सीटें हैं। इनमें से एडेड और राजकीय कॉलेजों में सीट के मुकाबले तीन गुना तक आवेदन आए हैं। निजी कॉलेजों में प्रवेश की हालत खराब है। इनमें आधी सीटों पर ही प्रवेश हुआ है।
समर्थ पोर्टल पर 30 जून तक ही 400 रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि थी। इसमें पंजीकरण के बाद ही कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं। सीटें खाली देख विश्वविद्यालय प्रशासन पंजीकरण की तिथि दो सप्ताह और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि निजी कॉलेजों में सीटें खाली हैं, छात्र प्रवेश से वंचित न रह जाएं, इसके लिए तिथि बढ़ाने पर विचार चल रहा है। डीएन एकेडमिक की ओर से प्रस्ताव भी मिला है, जल्द निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें