फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का पहला कोहरा, गायब हो गया ताज

Thu, 03 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से सुबह कोहरे के कारण नजर नहीं आया ताजमहल का गुंबद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुवार को सीजन का पहला कोहरा रहा, जिसने सुबह ट्रैफिक की रफ्तार धीमी कर दी। दिवाली के बाद धुंध के आगोश में रहे शहर में पहले कोहरे से स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे पर चंद मीटर दूर तक नजर नहीं आया तो वहीं यमुना नदी के किनारे ताजमहल का गुंबद भी सैलानियों को रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से नजर नहीं आ सका। सूर्योदय के बाद महज 400 मीटर की दृश्यता रही, जबकि दोपहर 2:30 बजे अधिकतम दृश्यता रही।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह कोहरे ने ट्रैफिक की रफ्तार धीमी कर दी। स्कूली बच्चों को सुबह कोहरे में ही स्कूल जाना पड़ा। दिवाली के बाद स्कूलों के समय में 30 मिनट का परिवर्तन किया गया था जो गुरुवार से ही लागू किया गया। दिन में पारा 31.8 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 14.4 डिग्री पर बना रहा। दिवाली के बाद से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह धुंध और कोहरा छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान में कमी बरकरार रहेगी और दिन में भी पारा नीचे जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें