मथुरा। बांकेबिहारी के चबूतरे पर रखे बैग की तलाशी लेते बम निरोधक दस्ते के अधिकारी।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। बांके बिहारी मंदिर में बुधवार सुबह अचानक पहुंचे बम निरोधक दस्ते को देख श्रद्धालु सकते में आ गए। दस्ते में शामिल अधिकारियों ने वहां रखे संदिग्ध बैगों की न केवल तलाशी ली बल्कि हैंड मेटल डिटेक्टर से श्रद्धालुओं की भी चेकिंग की। बाद में पता चला कि यह रूटीन चेकिंग थी।
एसएसपी के आदेश पर बुधवार को बीडीएस की टीम ने बांकेबिहारी मंदिर व आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। मंदिर के चबूतरे पर श्रद्धालुओं के संदिग्धों बैगों की उन्होंने गहनता से पड़ताल की। सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को भी चेक किया गया। टीम में सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह, उदयवीर सिंह, मलखान सिंह, कांस्टेबल चंदशेखर, सुनील कुमार, विशाल चौधरी, डॉग हैंडलर विनय पचौरी आदि मौजूद रहे।