ेएटा। शासन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कृषि अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर खाद और बीज की दुकानों पर ताबड़ तोड़ छापामार कार्रवाईयां की गई। इस दौरान जिला मुख्यालय से तीन सैंपल लिए गए जब कि तहसील जलेसर से सात सेंपल भरे गए हैं।
जिला मुख्यालय पर उप कृषि निदेशक विजय शंकर के साथ एसडीएम सदर नंदलाल सिंह की संयुक्त टीम बनाई गई। अलीगंज रोड स्थित मै. गुप्ता फर्टिलाइजर्स, अलीगंज रोड स्थित कृभको और शिकोहाबाद रोड स्थित मै. सुशील ट्रेडर्स से डीएपी खाद और गेहूं बीज का सैंपल भरा है। वहीं बीज के कई दुकानों पर छापा मारकर प्रमाणित बीजों को परखा गया। वहीं जलेसर क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह के साथ एसडीएम जलेसर अरुण कुमार की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए ताबड़ तोड़ छापे मारे हैं। इनके साथ बीज सहायक अधिकारी जितेंद्र यादव भी शामिल रहे। यहां पर दीक्षा फर्टिलाइजर्स, बजरंग ट्रेडर्स, अटल बीज भंडार, आदर्श मॉ वैष्णों कृषि सेवा केंद्र, प्रताप एग्री गु्रप, सुमित बीज भंडार, प्रकाश खाद बीज भंडार और कृभकों की दुकानों पर छापे मारे गए। इनमें से छह दुकानों से डीएपी के सेंपल भरे गए हैं। यह कार्रवाईयां शासन के निर्देश पर जिले भर में की गई हैं। भरे गए सेंपल केंद्रीय प्रयोगशाला लखनऊ में भेजे जाएंगे।
शासन के निर्देश पर जिले भर में खाद और बीच की दुकानों पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त टीमों ने छापामार कार्रवाही की गई हैं। इस दौरान दस दुकानों से खाद और बीज के सेंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विजय शंकर, उप कृषि निदेशक
मेडिकल स्टोर पर मिली नशीली दवाएं
कासगंज। ड्रग इंस्पेक्टर ने सहावर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की दो दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक दुकान से करीब 15 हजार रुपये कीमत कीमत की नशीली दवाएं मिलीं जिन्हें सील कर दिया। छापामार कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई।
ड्रग इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने कस्बा सहावर के स्टेशन रोड पर मनोज मेडिकल स्टोर की दुकान पर छापामार कार्रवाई की जहां से नशीली दवाएं पकड़ी। इन दवाओं के संबंध में दुकानदार आवश्यक प्रपत्र नहीं दिखा सके, जिससे दवाओं को सील कर दिया। इसके अलावा प्रमोद मेडिकल स्टोर के यहां भी छापा मारा गया जहां सब कुछ ठीक पाया गया। इस कार्रवाई के बाद से मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। कई विक्रेता अपनी दुकान बंद करके चले गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक को आवश्यक प्रपत्र दिखाने के निर्देश दिए गए है, यदि विक्रेता दवाओं की खरीद के बिल व अन्य प्रपत्र नहीं दिखा सका तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों की लगातार जांच की जाएगी। यदि कही भी संदिग्ध दवा आदि की बिक्री पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी।