फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन का फरमान मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज की तैयारी शुरू, जमीन की तलाश

Mon, 02 Mar 2020 05:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने के बाद जमीन की तलाश शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने कॉलेज के लिए जमीन तलाशने के लिए निर्देश जारी करते हुए पत्र भेजा है। इसके बाद जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर कासगंज तहसील प्रशासन जमीन तलाशने में जुट गया है। तीन स्थानों पर चिह्नांकन भी कर लिया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के उन जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं, जहां पर अभी कोई सरकारी या प्राइवेट कॉलेज नहीं है। इनमें कासगंज जिला भी शामिल है। 

शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर जमीन तलाशने को कहा है। इस पर एसडीएम सदर जमीन तलाशने में जुट गए हैं। अभी तक हिम्मतपुर सई, फरीदपुर और देवरीप्रह्लादपुर के समीप जमीन देखी गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मेडिकल कॉलेज कहां बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के लिए आसान राह की तलाश

जिला प्रशासन ऐसे स्थान पर भूमि तलाश रहा है, जहां आने-जाने में समस्या न हो। प्रशासन का प्रयास है कि मुख्य सड़क के किनारे ही कहीं जमीन मिल जाए। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही जमीन की तलाश कर ली जाएगी।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम सदर ललित कुमार जमीन की तलाश कर रहे हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि शासन से दिशा-निर्देश मिल गए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जल्द ही जमीन की तलाश कर रिपोर्ट भेजें।

एसडीएम ललित कुमार ने बताया कि तीन स्थानों पर जमीन देख ली है। उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी है। और भी स्थानों पर जमीन तलाशकर चिह्नांकन की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें