फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित ट्रॉमा सेंटर एवं अस्पताल किया सील

विज्ञापन
कासगंज में ट्रॉमा सेंटर को सील करते उपमुख्य चिकित्साधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अमांपुर रोड पर संचालित कृष्णा हॉस्पिटल व मल्टी स्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर का पंजीकरण न मिलने पर इसे सील कर दिया है। इस कार्रवाई से खलबली मची है। यहां भर्ती दो मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को हॉस्पिटल के गलत तरीके से संचालन के बारे में जानकारी मिली थी। इस पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश स्वास्थ्यकर्मियों के साथ वहां पहुंचे और अस्पताल संचालक से उन्होंने रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्हें रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया। यहां भर्ती सिर्फ दो मरीजों से पूछताछ की। चिकित्सालय का ओपीडी रजिस्टर व अन्य दस्तावेज भी चेक किए। एक मरीज को अलीगढ़ भेजा गया तो एक महिला मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर को सील कर दिया।
पंद्रह दिन पहले ही खुला था अस्पताल
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अमांपुर रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल व ट्रॉमा सेंटर करीब पंद्रह दिन पहले ही खुला था। यहां सिर्फ दो ही मरीज भर्ती मिले थे।
अलीगढ़ के अस्पतालों से हैं संबंध
डिप्टी सीएमओ के मुताबिक जांच में यह सामने आया है कि अस्पताल प्रबंधन ने अलीगढ़ के बड़े अस्पतालों से संबंध हैं। जो मरीज यहां पहुंचता है, उसे थोड़े-बहुत इलाज के बाद गंभीर बताकर अलीगढ़ ले जाया जाता है। अलीगढ़ में इलाज के बाद मरीज को फिर इसी अस्पताल में भर्ती कर लिया जाता है।
विज्ञापन

अमांपुर रोड पर संचालित कृष्णा हॉस्पिटल व ट्रॉमा सेंटर का स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं है। अवैध तरीके से इसका संचालन होता पाया गया। इसलिए इसे सील कर दिया गया है। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

- डॉ. अविनाश, डिप्टी सीएमओ।

कासगंज में ट्रॉमा सेंटर में मरीज से पूछताछ करते उप मुख्यचिकित्साधिकारी- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें