फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा को किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मामला निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले दरोगा को सोमवार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। एक व्यक्ति की शिकायत के बाद एसपी की ओर से कराई गई जांच में दरोगा को दोषी पाया है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एसपी अजय कुमार पांडेय से शिकायत की थी कि न्यायालय के आदेश पर उसके विरुद्ध 156 के तहत एक मामला दर्ज किए जाने के आदेश थाने पर आए हैं। इस मामले में दरोगा राजकुमार ने उससे संपर्क किया और मामला निपटाने के एवज में रुपयों की मांग की। शिकायत मिलने के बाद जब एसपी ने जांच कराई तो प्रथम दृष्टयता शिकायत सही पाई गई। एसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी ऐसा करेगा उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
भोगांव थाने की शिकायत नहीं हुई साबित
भोगांव के गांव अहिरवा में पकड़े गए एक जुआरी को छोड़ने की एवज में भोगांव थाना पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये की मांग किए जाने की शिकायत एसपी से की गई। एसपी ने खुद गांव जाकर ग्रामीणों से इस बारे में जानकारी ली। साथ ही भोगांव थाने पहुंचकर जांच की। पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए। एसपी ने कहा है कि फर्जी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप सच साबित हुए तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं फर्जी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें