फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की जमींन पर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नगर पालिका परिषद की जमीन पर कब्जे की कोशिश की सूचना पर पहुंची टीम ने अवैध निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके साथ ही लेखपालों की टीम गठित कर जमीन की पैमाइश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन रोड पर भर्रा नाले के किनारे रॉयल गार्डन मैरिज होम के पीछे पालिका परिषद की करोड़ों रुपये की जमीन है। इस जमीन पर पालिका खत्ताघर बनाने के साथ ही खाद बनाने का संयंत्र लगाना चाहती थी। हालांकि खत्ताघर के विरोध के कारण जमीन ऐसे ही पड़ी थी। बृहस्पतिवार को शिव कुमार उपाध्याय पक्ष के लोगों ने जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया। जानकारी पर ईओ मुकेश कुमार ने एसडीएम डॉ. बुशरा बानो को मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने तत्काल नायब तहसीलदार अनीश सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची टीम ने काम बंद करा जमीन की पैमाइश की है।
नगर पालिका परिषद की जमीन पर कुछ लोग बाउंड्रीवॉल लगाकर कब्जा कर रहे थे। इसे रुकवा दिया गया है। शुक्रवार को जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।
मुकेश कुमार, ईओ, नगरपालिका, टूंडला
ईओ ने सरकारी जमीन पर कब्जे की सूचना दी थी। टीम गठित की गई है। टीम पैमाइश कर शुक्रवार को जांच रिपोर्ट देगी। किसी भी हाल में सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बुशरा बानो, एसडीएम, टूंडला
जमीन हमारी है। इसके अभिलेख हमारे पास मौजूद है। प्रशासन जांच करा ले।
शिवकुमार उपाध्याय, जमीन मालिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें