फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने डूब क्षेत्र में हो रहा निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में ईशन नदी के किनारे हो रहे निर्माण कार्य को प्रशासन प्रतिबंधित कर चुका है। इसके बाद भी लोग चोरी छिपे निर्माण कराने लगते हैं। सोमवार को एक एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने एक निर्माण कार्य रुकवाया।
विज्ञापन

ईशन नदी के आसपास शहर में आबादी काफी बढ़ गई है। नदी के डूब क्षेत्र में लगातार निर्माण किए जा रहे हैं। प्रशासन इसे रोकने का प्रयास कर रहा है। सोमवार को श्मशान घाट रोड पर डूब क्षेत्र में एक निर्माण करवाया जा रहा है। एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत एसडीएम सदर ऋषिराज से की। इस पर उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश राठौर को मौके पर भेजकर तत्काल कार्य रुकवा दिया। साथ ही निर्माण करवा रहे संदीप राठौर को चेतावनी भी दी।
डूब क्षेत्र में नहीं किया जा सकता निर्माण
नियमानुसार डूब क्षेत्र में केवल खेती की जा सकती है। अगर बहुत जरूरी है तो पानी को रोकने के उद्देश्य से भूमि के चारों ओर बाउंड्रीवाल की भी अनुमति मिल सकती है। इससे अधिक निर्माण कार्य किसी भी हाल में नहीं कराया जा सकता है। अगर कोई निर्माण करता है तो उस पर कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन

डूब क्षेत्र में निर्माण कार्य न कराने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। इसके बाद भी लोग कार्य करा रहे हैं। सोमवार को आई एक शिकायत पर कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

-ऋषिराज, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें