फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसडीएम को निरीक्षण में शिक्षण की स्थिति मिली खराब

Fri, 19 Jul 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। छात्रों की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण पर निकले। कंपोजिट विद्यालय में छात्रों की पढ़ाई से एसडीएम संतुष्ट नहीं दिखे। एसडीएम ने मौके पर खंड शिक्षाधिकारी को बुलाकर संबंधित शिक्षकों की लापरवाही के संबंध में बीएसए और डीएम को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बा के कंपोजिट विद्यालय के कुछ छात्र तहसील पर एसडीएम से मिले थे। एसडीएम से शिकायत की थी कि कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक सही ढंग से पढ़ाई नहीं करा रहे हैं। छात्रों की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रसून कश्यप नगर के कंपोजिट विद्यालय पर पहुंचे। उन्होंने वहां कक्षाओं में पढ़ाई करने वाले बच्चों से मुलाकात की। एसडीएम ने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली। समयसारिणी के अनुसार बच्चों के वादन का संचालन नहीं मिला इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। माध्यावकाश तक मात्र एक-एक वादन ही लगा था। इस पर एसडीएम ने खंड शिक्षाधिकारी सुनील दुबे को मौके पर बुलाकर शिक्षकों की शिकायत की। उन्होंने शिक्षकों की लापरवाही की रिपोर्ट बनाकर डीएम और बीएसए को भेजने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम प्रसून कश्यप ने बताया कि उनके निरीक्षण में विद्यालय में पढ़ाई की स्थिति सही नहीं पाई गई है। वह स्वंय भी आकस्मिक निरीक्षण करेंगे और कानूनगो व लेखपाल को भेजकर कक्षा शिक्षण की जांच कराएंगे। अगर फिर भी स्थिति में सुधार न हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें