मूर्ती कारीगर का शव कारखाने में फंदे पर लटका मिला। देर तक घर नहीं आने पर जब भाई पहुंचा, तो दृश्य देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के जगदीशपुरा के कलवारी क्षेत्र में मूर्ति कारीगर ने जान दे दी। फंदे पर उसका शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय तरुण शर्मा ने घर के पास बने कारखाने में मंगलवार रात फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह घर नहीं आए, तो भाई राहुल कारखाने पहुंचे। भाई का शव फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में माता - पिता छोटी बहन, बड़ा भाई भाभी और दो भतीजे हैं।