फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केबल काटने पर बिजली विभाग की टीम से हाथापाई

Wed, 12 Jun 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। मंगलवार को मोहल्ला बाग वृंदावन में चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी पाए जाने पर एक केबल काट दी। इसी बात से गुस्साए नामजद लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। इस घटना के बाद उपखंड अधिकारी की ओर से थाने में तहरीर देकर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी सुखवीर सिंह मंगलवार को अपनी टीम के जेई अजय यादव, संविदाकर्मी सुनील कुमार, दिनेश कुमार के साथ मोहल्ला बाग वृंदावन में चेकिंग करने के लिए गए थे। दो नामजद के परिसर में जाकर देखा तो मीटर में जून माह की ऊर्जा खपत 11 यूनिट दिखा रही थी। परिसर में लगे खंभा से एक अतिरिक्त केबल डाल कर स्ट्रीट लाइट लगी थी। इस केबल से परिसर में बिजली चोरी की जा रही थी। जैसे ही टीम ने केबल को काटा। तभी वहां मौजूद दो नामजद लोग वहां आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर टीम के साथ हाथापाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। उपखंड अधिकारी ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
-
लाइनमैन की सीओ से की शिकायत
मोहल्ला काजी निवासी अर्जुन सिंह ने बुधवार को एक शिकायत सीओ संतोष कुमार सिंह को दी। बताया कि बिजली विभाग में प्राइवेट तौर पर काम करने वाला एक कर्मी घरों में घुसकर चेकिंग के नाम पर अभद्रता करता है। लाइन और मीटर बदलने के नाम पर15 हजार रुपये ले गया। जब रुपया वापस मांगा तो चार साथियों के साथ आया और अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां दीं। शिकायत पर सीओ ने पीड़ित को जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें