फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कबाड़ व्यापारी की मौत, मुखबिर ने बेरहमी से की थी पिटाई; आरोपियों को भेजा पुलिस ने जेल

Fri, 04 Oct 2024 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मुखबिर की पिटाई से घायल कबाड़ व्यापारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस आरोपी और उसके भाई को जेल भेज चुकी है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के सेवला में एक सप्ताह पहले पुलिस के मुखबिर को पांच हजार रुपये देने से इन्कार करने पर कबाड़ व्यापारी सलमान पर हमला बोला गया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को सलमान की मौत हो गई। पुुलिस इस मामले में मुखबिर और उसके भाई को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


अमर विहार काॅलोनी सेवला निवासी सलमान (20) कबाड़ का काम करते थे। चोरी का माल काटने के शक में 19 सितंबर की रात को बुंदू कटरा चौकी पुलिस सलमान को पकड़कर ले गई। भाई आशिक ने स्क्रैप की रसीद दिखाई। पुलिस पर 15 हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया।

चौकी से बाहर आते ही पुलिस के मुखबिर मनीष ने सलमान से 5000 रुपये मांगे। इन्कार करने पर मनीष ने पंकज, दीपक समेत आधा दर्जन लोगों के साथ 26 सितंबर को सलमान को लोहे के पाइप से पीटकर गंभीर घायल कर दिया था। परिजन सलमान को जयपुर के अस्पताल में ले गए थे। वहां सलमान की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें